Share This Recipe

हरे प्याज का पराठा रेसिपी हिन्दी में | Spring Onion Paratha Recipe In Hindi

Share This Recipe

हरे प्याज का पराठा रेसिपी हिन्दी में | Spring Onion Paratha Recipe In Hindi

हरे प्याज का पराठा रेसिपी
Prep Time 10 mins Cook Time 10 mins Total Time 20 mins Difficulty: Beginner Servings: 8 Best Season: Winter

हरे प्याज का पराठा बनाने की आवश्यक सामग्री

हरे प्याज का पराठा बनाने की तैयारी

  1. सबसे हरे प्याज को अच्छे से पानी में धो लीजिए और हरे प्याज को सूखा लीजिए या कपड़े से हरे प्याज को साफ कर लीजिए |

  2. अदरक, हरी मिर्च, और हरे धनिये को भी बारीक बारीक काट लीजिए |

  3. पराठे बनाने के लिए गेंहू का आटा गूथ लीजिए |

  4. पराठे बनाने के लिए आटा चिकना लगाए | 

हरे प्याज का पराठा बनाने की रेसिपी स्टेप बाय स्टेप

  1. एक बड़े बर्तन में हरा प्याज डाल लीजिए ,

  2. अब इसमें बारीक कटी हुई अदरक, हरी मिर्च और हरा धनिया डाल लीजिए |

  3. हरा धनिया अदरक, हरी मिर्च डालने से पराठा बहुत ही टैस्टी बनता हैं |

    हरे प्याज का पराठा बनाने के लिए matirial हमारा तैयार हैं |

  4. पराठा बनाने के लिए गेहूं का आटा गूथ लिजीए

  5. अब पराठा बनना शुरू कीजिए , गूथे हुए आटे में से पेड़ा बना लीजिए

    अब पेड़े को सूखे आटे में लपेट लीजिए और बेल लीजिए

  6. अब इसके ऊपर देसी घी या कुकिंग ऑइल लगाइए ,अब बीच में हरे प्याज का matirial रख दीजिए ,जितने भरवां पराठे बनाने है

  7. उसके हिसाब से , अब स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च डाल दीजिए ,

  8. अब पराठे को फोल्ड कर दीजिए और सूखे आटे में लपेट कर बेल लीजिए | गैस पर तवा गरम कर लीजिए , गरम तवे पर पराठा डाल दीजिए

  9. और सीकने दीजिए एक साइड से सिकने के बाद पराठे की साइड को बदल दीजिए दूसरी साइड से भी सेक लीजिए

  10. अब पराठे पर कुकिंग ऑइल या देसी घी लगा दीजिए , देसी घी में पराठे सेकने से पराठे बहुत ही टैस्टी बनते हैं | पराठे पर बढ़िया क्रिस्पी गोल्डन कलर आ गया हैं , अब पराठे को प्लेट में निकाल लीजिए , और मक्खन लगा कर गरम गरम सर्व कीजिए , आप इस पराठे को चाय के साथ भी इन्जॉय कर सकते हैं , आप हरे प्याज के पराठे को आचार और दही के साथ भी सर्व कर सकते हैं |

Note

हरे प्याज का पराठा बनाने के प्रो टिप्स

  1. हरे प्याज का बढ़िया और टैस्टी पराठा बनाने के लिए प्याज सूखे होने चाहिए प्याज को धोने ले बाद अच्छे से सूखा कर काटे ,
  2. अदरक हरी मिर्च और हरे धनिया को भी बारीक बारीक काट कर डालिए तभी पराठे टैस्टी बनते हैं |
  3. पराठे को बेलते समय चकले पर ज्यादा दबाव न डाले ताकि प्याज पराठे में अच्छे से फैल सके , तभी पराठे भरवां बनते हैं |
  4. पराठे में डाले जाने वाले मसालों को अपने टैस्ट के अनुसार बदल भी सकते हैं |

हरे प्याज का पराठा रेसिपी से संबंधित पूछे जाने वाले सवाल

Expand All:
हरे प्याज का पराठा कैसे बनाते हैं ?

हरे प्याज का पराठा आप ऊपर लिखी रेसिपी पढ़कर बड़ी आसानी से बना सकते हैं |

क्या हरे प्याज का पराठा पौष्टिक होता है ?

जी हाँ हरे प्याज का पराठा बहुत ही पौष्टिक होता हैं |

क्या हरे प्याज का पराठा बच्चे भी खा सकते हैं ?

जी हाँ हरे प्याज का पराठा बच्चे भी बहुत ही पसंद करते हैं |

CookWithTaste

Leave a Comment